jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

भारतीय टीम ने चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया

गोल्ड कोस्ट। भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे टी20 मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की है। इस मैच में भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 18.2 ओवर में 119 रन ही बना पायी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 30 रन बनाए जबकि मैथ्यू शॉर्ट 25 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने 17 रन जबकि टिम डेविड ने 14 रन बनाये। भारतीय टीम की कोर से वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लिए जबकि अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए। वहीं अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया था। वहीं अंतिम मैच 8 नवंबर को गाबा मैदान में खेला जाएगा। अब देखना है कि भारतीय टीम उसे जीतकर सीरीज अपने नाम कर पाती है या नहीं। बहरहाल सीरीज हारने का खतरा अब समाप्त हो गया है।

- Install Android App -

इससे पहले शुभमन गिल के 46 रनों की सहायता से भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 167 रन बनाए। इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम की ओर से आक्रामक सलामी बल्लेबाज। अभिषेक शर्मा और शुभमन ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 56 रन बनाये। अभिषेक 28 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद शुभमन ने स्कोर आगे बढ़ाया। शुभमन ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दो छक्के लगाकर 20 रन बनाये। वहीं शिवम दुबे ने 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की सहायता से 22 रन बनाए। वहीं अंत में अक्षर पटेल ने तेजी से खेलते हुए 11 गेंदों में एक छक्का और एक चौका लकाकर 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम ज़म्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। इस मैच में मेजबान टीम ने चार बदलाव करते हुए स्पिनर जम्पा, ऑलराउंडर मैक्सवेल, फिलिप और ड्वार्शियस को शामिल किया। वहीं भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया।