jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी

नई दिल्ली। विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भारतीय टीम इस मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंची थी। राष्ट्रपति ने टीम से मुलाकात कर अच्छे प्रदर्शन और खिताबी जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली एक जर्सी भी भेंट की। हरमनप्रीत ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद पूरी टीम ने भी राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें खिंचवाई। राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गई हैं। साथ ही कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करती हैं पर एक एक टीम हैं।

- Install Android App -

इससे पहले बुधवार को टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री ने भी टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी। वहीं साल 2005 और 2017 में भी भारतीय टीम विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था। मगर, इस बार टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली।