jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

India news :दिल्ली में ब्लास्ट की अफवाह से मचा हड़कंप

 

महिपालपुर में रैडिसन होटल के पास तेज धमाके की आवाज से फैली दहशत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। देश का दिल दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के महिपालपुर इलाके में स्थित रैडिसन होटल के पास अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास का इलाका दहशत में आ गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल वाहन

- Install Android App -

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है।

पुलिस ने दी सफाई – DTC बस का टायर फटने से आई आवाज

दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद बताया कि धमाके की आवाज किसी विस्फोट से नहीं बल्कि पास में खड़ी एक DTC बस के टायर फटने से आई थी। पुलिस ने क्षेत्र का पूरी तरह से सत्यापन किया और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की पुष्टि नहीं की।

हालात सामान्य है पर लोग डरे

फिलहाल हालात सामान्य हैं और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आसपास के इलाकों में लोगों को अफवाहों से बचने और शांत रहने की अपील की गई है।