jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

टोयोटा की मिड-साइज एसयूवी ने इनोवा और क्रिस्टा को पछाड़ा, बनी नंबर वन कार

नई दिल्ली। टोयोटा की मिड-साइज एसयूवी अर्बन क्रूज़र हायराइडर ने अक्टूबर 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर पहली बार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब हासिल कर लिया है। लंबे समय से बिक्री में शीर्ष पर रहने वाली इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा को पछाड़ते हुए हायराइडर ने 11,555 यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। वहीं इनोवा की संयुक्त बिक्री 11,294 यूनिट पर सिमट गई। यह बदलाव भारतीय ग्राहकों की प्राथमिकताओं में तेजी से हो रहे बदलाव का संकेत है।

- Install Android App -

बता दें सितंबर 2022 में लॉन्च हुई हायराइडर लगातार लोकप्रियता बटोर रही है। अगस्त 2025 में बनाए गए 9,100 यूनिट के रिकॉर्ड को भी इसने आसानी से पार कर लिया था। करीब 28 किमी तक की माइलेज क्षमता और हाइब्रिड तकनीक ने इसे देश की सबसे फ्यूल-एफिशियंट एसयूवी में शामिल किया है, जिसकी वजह से शहरी ग्राहकों में इसकी मांग बढ़ती जा रही है। हालांकि अक्टूबर में हायराइडर ने बढ़त बना ली, लेकिन अप्रैल से अक्टूबर 2025 के कुल बिक्री आंकड़ों में इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा अभी भी 64,678 यूनिट के साथ आगे हैं। इस अवधि में हायराइडर की बिक्री 56,754 यूनिट रही, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद करीब पहुंच गई। किफायती कीमतें भी हायराइडर की सफलता का बड़ा कारण हैं। 10.95 लाख से शुरू होने वाली हायराइडर की कीमतें इनोवा की तुलना में काफी कम हैं, जिससे यह ग्राहक वर्ग तक पहुँच पाती है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और हाइब्रिड विकल्पों के चलते हायराइडर अब टोयोटा की नई मजबूती बनकर उभरी है।