jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

बीजेपी में नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी, श्वनी परांजपे और श्याम टेलर को मिली कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने शनिवार को महिला और युवा मोर्चा के अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। अश्वनी परांजपे को मध्य प्रदेश बीजेपी की महिला मोर्चा और श्याम टेलर को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए एमपी बीजेपी ने इसकी जानकारी दी है।

अश्वनी परांजपे का नहीं है कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड

अश्वनी परांजपे जबलपुर की रहने वाली हैं और मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। अश्वनी परांजपे का अभी कोई भी पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं है। अश्वनी के पहले उनके परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं था। वे कई सालों से महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं। अश्वनी 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के पद पर रह चुकी हैं। इसके बाद प्रदेश मंत्री और फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भी नियुक्त रहीं। वहीं 2015 से 2019 तक अश्वनी परांजपे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। पार्टी में सामान्य कार्यकता की तरह कई सालों तक संघर्ष किया। बीजेपी के आम कार्यकर्ता को शीर्ष पद तक ले जाने का मैसेज देने में पार्टी फिर सफल दिख रही है।

- Install Android App -

श्याम टेलर शाहापुर के जिला अध्यक्ष थे

वहीं श्याम टेलर भारतीय जनता युवा मोर्चा के शाहापुर जिलाध्यक्ष पद पर थे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लंबे समय से जुड़े रहे हैं।

वहीं युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर श्याम टेलर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा।

‘राह के पत्थर थे हम, मंदिर में तूने रख दिया। बंदगी ऐसी भी होगी, ये कभी सोचा ना था।’