हरदा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। इस अभियान के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है। इस अवधि में बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के निवास पर जाकर उनके नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जिले में शनिवार की शाम तक डिजिटाईजेशन का कार्य 54.87 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी क्षेत्र अंतर्गत कुल 60.19 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी अंतर्गत टिमरनी तहसील में 66.07 प्रतिशत, रहटगांव तहसील में 59.52 प्रतिशत व सिराली में 55.34 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 135 हरदा अंतर्गत 50.61 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। विधानसभा क्षेत्र 135 हरदा अंतर्गत हंडिया तहसील में 52.30 प्रतिशत, हरदा तहसील में 47.60 प्रतिशत व खिरकिया में 54.72 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। रात्रि में इस कार्य में और अधिक प्रगति आने की संभावना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन परिवारों में नवविवाहिताओं अथवा अन्य सदस्यों की जानकारी एसआईआर 2003 में ढूंढने में परेशानियां आ रही है। उन परिवारों के दूसरे सदस्यों के आवेदनों का डिजिटलाइजेशन कार्य पहले पूर्ण कर लिया जाए।

