jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

हरदा न्यूज़ : जिला चेस एसोसिएशन का रविवार को होगा आयोजन 

पंजीयन की प्रक्रिया आज शनिवार शाम 7 बजे तक होगी

हरदा :- जिला चेस एसोसिएशन हरदा द्वारा आयोजित चौथा जिला स्तरीय ओपन चेस टूर्नामेंट – 2025 का आयोजन 30 नवंबर रविवार को विद्या ग्रेस एकेडमी, हरदा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है।

 

- Install Android App -

संघ के सचिव पी. सी. पोर्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट दो श्रेणियों में आयोजित होगा। जिसमें जूनियर वर्ग (14 वर्ष से कम आयु ) एवं ओपन वर्ग आयोजित होगा। पोर्ते ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 29 नवंबर, शाम 7 बजे तक खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती रुचि को देखते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन—दोनों माध्यमों से लगातार पंजीयन प्राप्त हो रहे हैं।

 

सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य न सिर्फ जिले में चेस खेल को प्रोत्साहन देना है, बल्कि उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना भी है। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

 

उन्होंने जिलेभर के चेस खिलाड़ियों से अपील की है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।