jhankar
ब्रेकिंग
उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप  

भोपाल में 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दो कार आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बैरसिया के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

- Install Android App -

पूरा मामला बैरसिया के पास पिपलिया कहा है। जहां हसनाबाद गांव में सुजुकी की अर्टिगा और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद और नवेद के रूप में हुई है। जबकि सचिन नाम का एक युवक घायल हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

भोपाल के रहने वाले थे सभी मृतक

जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए खालिद, अनीस, साजिद और नवेद भोपाल के शिवपुर इलाके के रहने वाले थे। वे किसी निजी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों कारें सामने-सामने टकराईं, जिससे इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।