jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

इंदौर : SDM की पत्नी के गंभीर आरोपों से विभाग में हड़कंप

इंदौर। SDM राहुल चौहान दहेज मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मंदसौर जिले के गरोठ में पदस्थ एसडीएम राहुल चौहान के खिलाफ इंदौर पुलिस ने उनकी पत्नी की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में FIR दर्ज की है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मानसिक तथा शारीरिक यातनाएँ दी गईं।

दोनों की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी और करीब छह महीने के प्रेम संबंध के बाद दिसंबर 2018 में परिवार की सहमति से शादी हुई थी। पत्नी के अनुसार, शादी की पहली रात से ही दहेज को लेकर ताने शुरू हो गए। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने एक डॉक्टर दोस्त को घर बुलाया और गुड़ में दवा मिलाकर खिलाई। कहा गया कि यह दवा ‘लड़का होने’ में मदद करेगी, लेकिन इसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और गर्भपात की स्थिति बन गई।

- Install Android App -

पत्नी का दावा है कि अधिकारी होने के कारण पहले उनकी शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी। अब FIR दर्ज होने के बाद मामले की औपचारिक जांच शुरू हो गई है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने पुष्टि की है कि सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जाएगी।

वहीं एसडीएम राहुल चौहान ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उनकी पत्नी डेंगू के दौरान गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर थी, जिससे गर्भपात जैसी स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि दहेज की मांग का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि “अगर दहेज चाहिए होता तो मैं किसी बड़े घराने में शादी करता।” चौहान का कहना है कि वे पिछले साढ़े तीन साल से तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं।