jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

भोपाल में 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दो कार आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बैरसिया के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

- Install Android App -

पूरा मामला बैरसिया के पास पिपलिया कहा है। जहां हसनाबाद गांव में सुजुकी की अर्टिगा और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद और नवेद के रूप में हुई है। जबकि सचिन नाम का एक युवक घायल हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

भोपाल के रहने वाले थे सभी मृतक

जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए खालिद, अनीस, साजिद और नवेद भोपाल के शिवपुर इलाके के रहने वाले थे। वे किसी निजी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों कारें सामने-सामने टकराईं, जिससे इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।