jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

सतवास से 6 महीने पहले बाइक लेकर हुआ था फरार आरोपी, यूपी के गाज़ीपुर से गिरफ्तार

खातेगांव। सतवास पुलिस ने अमानत में खयानत के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को घटना स्थल से लगभग 1100 किलोमीटर दूर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। यह मामला 12 जून 2024 को सतवास थाने में दर्ज किया गया था। फरियादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका दोस्त गुजराम उर्फ शिवा कश्यप, निवासी गाजीपुर (उ.प्र.), जिसके साथ वह दो साल से रेत खदान में काम कर रहा था, उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

- Install Android App -

फरियादी के अनुसार, 12 जून को दोनों मोटरसाइकिल (क्रमांक MP47 ZB 2124) से ग्राम बाईजगवाड़ा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे गुजराम उर्फ शिवा तंबाकू पाउच लाने का बहाना बनाकर बाइक की चाबी लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। फरियादी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और न ही काम पर लौटा। इसके बाद सतवास थाने में अपराध क्रमांक 283/24 धारा 406 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर से दबिश देकर आरोपी गुजराम उर्फ शिव कश्यप को गाजीपुर (उ.प्र.) से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजराम उर्फ शिव कश्यप (33 वर्ष) पुत्र सौदागर कश्यप, निवासी गोसलपुर, थाना करीमुद्दीनपुर, जिला गाज़ीपुर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। जब्त की गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाप आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज सिंह, उपनिरीक्षक सरदार मंडलोई, आरक्षक राहुल लोवंशी और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक सचिन चौहान और शिवप्रताप सिंह सेंगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।