jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं भोपाल में सांसों पर संकट : बढ़ते प्रदूषण से चेस्ट क्लीनिक में मरीजों की भीड़, आधे से ज्यादा केस प्र... हरदा में एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.51 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार एमडी पाउडर केस में नया मोड़! भाजपा नेताओं ने पुलिस को घेरा किये सवाल , आखिर किस पुलिसकर्मी को बचा रह... आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान 12 को लगेगा युवा रोजगार मेला पटाखे की चिंगारी से लकड़ी के मकान में लगी आग, महिला को पड़ोसियों ने बचाया पटाखे की चिंगारी से क्रिकेट ग्राउंड में रखा बारदाने का ढेर खाक, व्यापारी को लाखों का नुकसान महेश्वर में 19 को धनगर समाज का महाकुंभ सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि पोखरनी में 15 से संगीतमय भागवत कथा, 21 को भंडारे के साथ होगा समापन

5 बाइक्स बन रही ग्राहकों की पहली पसंद, बजट और माइलेज में है आगे

नई दिल्ली। बाइक निर्माता कंपनियां लगातार ऐसे मॉडल पेश कर रही हैं, जो ग्राहकों की जेब पर भारी नहीं पड़ते और प्रदर्शन में भी मजबूत साबित होते हैं। ऐसी ही बाइक हीरो एचएफ डीलक्स लंबे समय से भारतीय बाजार में भरोसे की पहचान बनी हुई है। इसका 97.2सीसी इंजन रोज़मर्रा के उपयोग में बेहतरीन माइलेज देता है, लगभग 65–70केएमपीएलतक। कम ईंधन खपत और न्यूनतम मेंटेनेंस इसे रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 60,000 रुपये है, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है।

- Install Android App -

बजाज सीटी 110 एक्स कठिन रास्तों के लिए उपयुक्त बाइक है। इसकी मजबूत बॉडी, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस और रफ-टफ डिजाइन इसे ग्रामीण इलाकों और खराब मार्गों पर टिकाऊ बनाते हैं। 115सीसी इंजन लगभग 65 केएमपीएल का माइलेज देता है। फ्रंट मेटल क्रैश गार्ड और पीछे मजबूत कैरियर इसे दैनिक उपयोग के लिए और अधिक प्रैक्टिकल बनाते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,216 रुपये से शुरू होती है। टीवीएस स्पोर्ट माइलेज प्रेमियों की पसंद है। 110सीसी इंजन के साथ यह बाइक लगभग 70 केएमपीएल तक माइलेज देती है।

हल्का और स्टाइलिश डिजाइन इसे युवाओं में लोकप्रिय बनाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 66,000 रुपये से शुरू होती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस वर्षों से भरोसे का नाम है। 97.2सीसी इंजन 65–70 केएमपीएल का माइलेज देता है और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 75,000 रुपये है। बजाज प्लेटिना 100 आरामदायक राइड और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती है। 100 सीसी इंजन 70–75 केएमपीएल तक माइलेज देता है। कम्फर्टेक सस्पेंशन लंबे सफर में झटकों को कम करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,808 रुपये से शुरू होती है।