jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

होंडा शाइन प्लस एसपी की अक्टूबर में कुल 1,44,372 यूनिट की बिक्री

नई दिल्ली। बीते अक्टूबर महीने में होंडा शाइन प्लस एसपी ने कुल 1,44,372 यूनिट की बिक्री के साथ लगभग 39प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की और सेगमेंट में नंबर-1 की पोजीशन बनाए रखी। हालांकि पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले बिक्री में 8.90प्रतिशत की गिरावट आई थी, लेकिन इसने अपनी लीडरशिप पर कोई असर नहीं डाला। दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही, जिसने सालाना 27.81प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 87,562 यूनिट बेचीं। मजबूत इंजन और स्पोर्टी डिजाइन की वजह से पल्सर युवाओं में लगातार लोकप्रिय बनी हुई है। तीसरे स्थान पर टीवीएस राइडर रही, जिसने 9.64प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56,085 यूनिट की बिक्री दर्ज की। कम्फर्ट, फीचर्स और कीमत के संतुलन ने इस बाइक को ग्राहकों की पसंद में बनाए रखा।

- Install Android App -

चौथे और पांचवें स्थान पर हीरो ग्लैमर और हीरो एक्सट्रीम 125 आर रही, जिनमें क्रमश: 18.34प्रतिशत की बढ़ोतरी और 38.14प्रतिशत की गिरावट देखी गई। हीरो स्प्लेंडर की 125सीसी वैरिएंट की बिक्री में भी 40.33प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। सातवें और आठवें स्थान पर होंडा हॉरनेट और बजाज फ्रीडम रही, जिनमें हॉरनेट ने 9,899 यूनिट की बिक्री की, जबकि फ्रीडम की बिक्री में 92.84 प्रतिशत की भारी गिरावट आई। नौवें स्थान पर केटीएम की बिक्री मात्र 6 यूनिट तक सिमट गई।