jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

हरदा न्यूज़ : अविवादित नामांतरण की प्रक्रिया एक माह में पूर्ण की जाए – कलेक्टर

राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

हरदा   कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अविवादित नामांतरण की प्रक्रिया एक माह में पूर्ण की जाए। विवादित नामांतरण के मामले अधिकतम 5 माह में निराकृत कर दिये जाएं। उन्होने कहा है कि अनावश्यक रूप से नामांतरण अथवा बंटवारे के मामले लंबित न रहें।

- Install Android App -

मंगलवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने सीमांकन के लंबित प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होने कहा कि सीमांकन के मामलों में भी अनावश्यक विलम्ब उचित नहीं है। बैठक में अभिलेख दुरूस्ती एवं रास्ता विवाद के मामलों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

राजस्व वसूली की स्थिति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने कहा कि बड़े बकायादारों से वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिये गए। इसके अलावा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव कुमार नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी पटेल सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।