jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा न्यूज़ : जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ने तहसील और जनपद कार्यालयों में दी ई-ऑफिस की ट्रेनिंग

सार्थक ऐप पर अटेंडेंस की भी मॉनिटरिंग की

- Install Android App -

हरदा  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार हरदा जिले में शासकीय कार्यों को डिजिटल बनाने और ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री प्रविंदर यादव ने बुधवार को जिला पंचायत के ई-दक्षता केन्द्र में हरदा के तहसील और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के लिए ई-ऑफिस प्रणाली से संबंधित समस्याओं के समाधान और विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए।

उन्होने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करना और उन्हें दैनिक कार्यों में इस प्रणाली का निर्बाध रूप से उपयोग करने में सक्षम बनाना है।