मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना।मध्य प्रदेश के गुना जिले में भोपाल-गुना हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कानपुर से इंदौर जा रही एक स्लीपर कोच यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
दुर्घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार जिले के बीनागंज बायपास के पास NH-46 पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच। राधिका ट्रैवल्स की स्लीपर कोच यात्री बस, जो कानपुर से इंदौर जा रही थी।
दुर्घटना का संभावित कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 30 मीटर तक घिसटती हुई चली गई।इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और 14 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज गुना जिला अस्पताल में चल रहा है।
बचाव और राहत कार्य
हादसा होते ही आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की।
कलेक्टर एसपी पहुंचे घटनास्थल पर
इधर घटना की सूचना मिलते ही बीनागंज पुलिस, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी अंकित सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।हादसे के बाद सड़क को खोलने का कार्य शुरू किया गया।स्थानीय प्रशासन मामले की आगे की जांच कर रहा है।

