मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायसेन। भोपाल से जबलपुर होते हुए घर लौटते समय रायसेन जिले के खोड़ी जमुनिया गांव के पास एक दर्दनाक हादसा टल गया।
भोपाल-जबलपुर हाईवे पर गलत दिशा से आ रही एक कार ने कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा बेहद भयावह था, लेकिन विधायक जी समेत वाहन में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
हादसे की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण बनी कार के सवार अत्यधिक नशे में थे, जो गंभीर लापरवाही का मामला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

