jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

बीते महीने में होंडा की घरेलू बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली। बीते नवंबर महीने में होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने बिक्री के रिकॉर्ड आंकड़े हासिल किए हैं। होंडा की घरेलू बिक्री 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 5,33,645 यूनिट पर पहुंच गई। वहीं पिछले वर्ष नवंबर में यह आंकड़ा 4,32,888 यूनिट था। कुल बिक्री में भी कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया और यह बढ़कर 5,91,136 यूनिट हो गई, जो पिछले वर्ष के 4,72,749 यूनिट की तुलना में 25 प्रतिशत की वृद्धि है। निर्यात के आंकड़ों में भी उल्लेखनीय उछाल देखने को मिला। नवंबर 2023 में कंपनी ने 57,491 यूनिट का निर्यात किया, जो बीते वर्ष की 39,861 यूनिट के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है। यह बढ़त अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग के संकेत देती है।

- Install Android App -

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल–नवंबर 2025) की अवधि में 42,32,748 यूनिट की कुल बिक्री दर्ज की, जिनमें से 38,12,096 यूनिट घरेलू बाजार में बिके और 4,20,652 यूनिट का निर्यात हुआ। होंडा ने बिक्री में आई इस वृद्धि का श्रेय बेहतर मार्केट सेंटिमेंट, विस्तारित रिटेल नेटवर्क और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मांग में सुधार को दिया है। एचएमएसआई लगातार रोड सेफ्टी जागरूकता बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। कंपनी ने नागपुर, नासिक, द्वारका, बोकारो, हल्द्वानी, करनाल, बहादुरगढ़, बीकानेर, कूच बिहार, शाजापुर, थेनी और बेलगाम सहित कई शहरों में रोड सेफ्टी कैंपेन आयोजित किए।

साथ ही कोयंबटूर और वाराणसी में रोड सेफ्टी कन्वेंशन में स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षकों को बच्चों में सुरक्षित ड्राइविंग की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। दो-पहिया बाजार पर जीएसटी ब्याज दरों में हालिया कटौती का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते अक्टूबर में 1.85 मिलियन यूनिट रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड बना।