jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9ई पर ऑफर्स की घोषणा

नई दिल्ली। स्वदेशी कंपनी महिंद्रा ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9ई पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी की उक्त एसयूवी खरीद कर ग्राहक अधिकतम रुपए 3.80 लाख तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर वैरिएंट-आधारित होगा और इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट्स, कंप्लीमेंट्री पीपीएफ और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे लाभ शामिल हैं।

- Install Android App -

यह योजना दिसंबर 2025 तक वैध है और इसका उद्देश्य वर्ष के अंत में बिक्री को बढ़ावा देना और इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना है। महिंद्रा ने बताया कि यह छूट सिर्फ सामान्य प्राइस कटौती नहीं, बल्कि विभिन्न लाभों को मिलाकर बनाया गया एक बड़ा पैकेज है, जिसमें अलग-अलग वैरिएंट्स पर रुपए 1.55 लाख से रुपए 3.80 लाख तक का फायदा मिल सकता है। कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को लचीलापन देना है ताकि वे अपनी पसंद और बजट के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुन सकें। प्रीमियम फीचर्स के कारण एक्सईवी 9ई पहले से ही चर्चा में है।

यह लगभग 4.8 मीटर लंबी फुल-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया गया है। एसयूवी दो बैटरी विकल्पों—59 केडब्ल्यूएच (542किमी रेंज) और 79केडब्ल्यूएच (656किमी रेंज) के साथ आती है। बड़ा बैटरी पैक मॉडल 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 6.8 सेकंड में पकड़ लेता है। दोनों ही वेरिएंट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जो 20 मिनट में उपयोग योग्य रेंज चार्ज कर देता है।