jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,,

उज्जैन : निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बने ‘राहवीर’, घायल युवक की बचाई जान

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। सिंहस्थ कुंभ से जुड़े कार्यों के निरीक्षण के लिए जाते वक्त बड़नगर रोड पर उनकी नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और मौके की स्थिति देखी।

घायल की हालत गंभीर होने पर कलेक्टर ने बिना देरी किए उसे दूसरी गाड़ी से चरक अस्पताल भिजवाया, ताकि समय पर इलाज मिल सके।

- Install Android App -

इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर में इलाज दिलाने के उद्देश्य से शासन की राहवीर योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

कलेक्टर ने खुद राहवीर बनकर न सिर्फ घायल की मदद की, बल्कि आम नागरिकों को भी संदेश दिया कि ऐसे हादसों में आगे आकर मदद करना जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग संवेदनशील बनें, तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में बड़ी कमी लाई जा सकती है।