मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी
हरदा भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश सहित छः राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इन 6 राज्यों में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन और गणना की अवधि को आगे बढ़ाया गया है।
जारी कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश में अब 18 दिसम्बर 2025 तक एन्युमरेशन फार्म भरने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा तथा 23 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसके बाद फरवरी 2026 में फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
आयोग द्वारा नए मतदाताओं से फॉर्म 6 (शामिल करने के लिए) और घोषणापत्र भरकर अपने बूथ स्तर के अधिकारियों के पास जमा करने या वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

