हरदा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसम्बर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है।
बुधवार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ दिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को 24 दिसम्बर को अपने-अपने कार्यालयों में सुशासन दिवस की शपथ लेने के निर्देश दिये हैं।

