jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

हरदा न्यूज़ : गणना पत्रक 18 दिसम्बर तक भरे जाएंगे, 23 दिसम्बर को होगा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी

हरदा  भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश सहित छः राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार इन 6 राज्यों में मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन और गणना की अवधि को आगे बढ़ाया गया है।

- Install Android App -

जारी कार्यक्रम अनुसार मध्यप्रदेश में अब 18 दिसम्बर 2025 तक एन्युमरेशन फार्म भरने का काम बीएलओ द्वारा किया जाएगा तथा 23 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसके बाद फरवरी 2026 में फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

आयोग द्वारा नए मतदाताओं से फॉर्म 6 (शामिल करने के लिए) और घोषणापत्र भरकर अपने बूथ स्तर के अधिकारियों के पास जमा करने या वेबसाइट voters.eci.gov.in का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है।