jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

हरदा न्यूज़ : आहरण संवितरण अधिकारियों का आईएफएमएस मॉड्यूल संबंधी प्रशिक्षण 12 दिसम्बर को

हरदा  जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों व उनके अधीनस्थ कोषालयीन कार्य हेतु अधिकृत कर्मचारियों का आईएफएमआईएस मॉड्यूल का प्रशिक्षण 12 दिसम्बर को आयोजित किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी श्री रूमसिंह डुडवे ने बताया कि यह प्रशिक्षण 12 दिसम्बर को जिला पंचायत के ई-दक्ष केन्द्र में दो पालियों में आयोजित किया गया है।

- Install Android App -

प्रथम पाली प्रातः 12ः30 बजे से 2 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित होगी। प्रशिक्षण में ई जीपीएफ, देयकों का कोषालय में प्रस्तुतीकरण, असफल ई-भुगतान, समग्र लिंकिंग रेगुलर एवं नॉन रेगुलर अधिकारी कर्मचारी, एसडी, एसएनए स्पर्श के देयकों तथा अन्य बिन्दुओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी।

जिला कोषालय अधिकारी श्री डुडवे ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कोषालयीन कार्य हेतु अधिकृत कर्मचारी के साथ उपस्थित होने के लिये कहा है।