jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

हरदा न्यूज़ : सांसद खेल महोत्सव के तहत योग प्राणायाम प्रतियोगिता संपन्न

हरदा / जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के समन्वय से सांसद खेल महोत्सव के तहत हरदा खिरकिया विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरूवार को योग प्रतियोगिता का आयोजन संस्कार विद्यापीठ में किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शाला प्रबंधक श्री नटवर पटेल,  एडमिनिस्ट्रेटर श्री दिलीप पाटीदार, श्री सुभाष शुक्ला, ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की सुश्री बबीता बहन, सुश्री रोशनी बहन एवं खेल समन्वयक सुश्री सलमा खान ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें चक्रासन, मत्येंद्रासन, वक्रासन, ताड़ासन के साथ सूर्य नमस्कार आदि का भी विद्यार्थी ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान हरदा से सुश्री बबीता बहन एवं सुश्री रोशनी बहन ने विद्यार्थियों को योग,

प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न यौगिक क्रियाओं से परिचित कराया एवं योग के मूल आधार, पंच तंत्र के शांति, खुशी, सकारात्मकता, मजबूत इच्छा शक्ति व सात्विक विचार, के विषय में बच्चों को बताया। योग अभ्यास के दौरान बहन बबीता ने बताया कि योग मन को एकाग्र करके, इंद्रियों को वश में करते हुए, आत्मा (स्वयं) या परमात्मा (ईश्वर) में लीन करने की एक प्रक्रिया है,

जिसका लक्ष्य आंतरिक शांति, आत्म-साक्षात्कार और ब्रह्म की अनुभूति करना है, यह सिर्फ़ मन को खाली करना नहीं, बल्कि उसे किसी पवित्र विचार में लगाना है,

- Install Android App -

ताकि बाहरी विकर्षणों से हटकर अंतरात्मा में आनंद की स्थिति प्राप्त हो सके। यह क्रिया करके बच्चे कम समय में कम मेहनत करके अधिक शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं। परीक्षा में सफल होंगे

जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग से ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान के नेतृत्व में प्रतियोगिता संपन्न हुई। निर्णायक के रूप में मलखंभ के राष्ट्रीय समन्वयक श्री अनिल पटेल एवं योग, प्राणायाम प्रशिक्षिका पूजा केवट के द्वारा निर्णय दिया गया।

बालक वर्ग में संस्कार विद्यापीठ से सार्थक पटेल, समर्थ पटेल, राजवीर चौधरी, अंशुल पटेल, युवराज मौर्य एवं बालिका वर्ग में संस्कार विद्यापीठ से याशी पटेल, राजवी विश्नोई, तृप्ति राजपूत साथ ही महर्षि ज्ञान पीठ से अनुष्का सोनी, प्रियांशी गौर का चयन हुआ।

चयनित बालक एवं बालिकाएं बैतूल जिले में आयोजित होने वाले संसद खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में श्री जय पुजारी एवं शाला शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

ब्लॉक समन्वयक सलमा खान के अनुसार हरदा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विजेता उपविजेता प्रतिभागीयो एवं टीम के खिलाड़ियों को 13 दिसम्बर को  केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री डी.डी. उइके द्वारा प्रमाण पत्र व मोमेंटो मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।