jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

हरदा न्यूज़ : कोरबा में तिहरा मौत कांड: तांत्रिक क्रिया के दौरान 3 लोगों की संदिग्ध मौत, बैगा समेत 3 हिरासत मे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24छत्तीसगढ़। प्रदेश के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन समेत तीन लोगों के शव उनके ही फार्महाउस में संदिग्ध हालात में मिले हैं। तांत्रिक क्रिया के दौरान हुई इन मौतों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

तांत्रिक क्रिया के दौरान हुई तीनों की मौत

सूत्रों के अनुसार, मृतकों में अशरफ मेमन (कोरबा), कोरबा का एक स्थानीय युवक, और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल हैं। यह सभी बीती रात बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में एक बैगा के साथ कथित तांत्रिक क्रिया कर रहे थे।

बैगा राजेन्द्र कुमार ने दावा किया था कि यदि उसे 5 लाख रुपये दिए जाएं तो वह तांत्रिक विधि द्वारा इसकी रकम को 2.5 करोड़ में बदल देगा।

अंधविश्वास के इस जाल में फंसकर तीनों ने पूजा रखवाई। लेकिन बंद कमरे में कुछ ऐसी घटना हुई कि तीनों की संदिग्ध मौत हो गई।

नींबू देकर कमरे में बंद करता गया बैगा

बिलासपुर के अमेरी से आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि पूजा के दौरान बैगा ने एक-एक कर तीनों मृतकों को भीतर बुलाया।

हर बार वह उन्हें नींबू देता और कमरे का दरवाजा 15 से 30 मिनट तक बंद कर देता था।

- Install Android App -

जब अंतिम बार दरवाजा खोला गया तो तीनों को मृत अवस्था में पाया गया।

इससे आशंका गहराई है कि तांत्रिक विधि के नाम पर जहर देकर तीनों की हत्या की गई हो सकती है।

बैगा समेत तीन आरोपी हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने बैगा राजेन्द्र कुमार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

शहर में दहशत और चर्चा का माहौल

तिहरी मौत के बाद पूरे कोरबा में भय और चर्चाओं का माहौल बन गया है।

लोग तांत्रिक क्रिया के नाम पर हुई इस घटना से हतप्रभ हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।