jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

सोना–चांदी के भाव में जोरदार तेजी, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

नई ‎दिल्ली। सोने और चांदी के भाव में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दोनों की कीमतों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत शुरुआत की, जबकि चांदी ने लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड स्तर छू लिया। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं में जोरदार खरीदारी हावी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के फरवरी वायदा कॉन्ट्रेक्ट ने 454 रुपये की छलांग के साथ 1,30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार की शुरुआत की। यह पिछले बंद भाव 1,29,796 रुपये से ऊपर रहा। सोना 526 रुपये की तेजी के साथ 1,30,322 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान कीमतें 1,30,380 रुपये के उच्च और 1,30,119 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचीं। इस साल सोने का सर्वोच्च स्तर 1,31,699 रुपये रहा है, जिसके करीब दाम फिर बढ़ते दिख रहे हैं।चांदी के मार्च वायदा कॉन्ट्रेक्ट ने भी तेज शुरुआत की और 1,173 रुपये की बढ़त के साथ 1,89,908 रुपये प्रति किलो पर खुला। पिछले बंद भाव 1,88,735 रुपये की तुलना में चांदी अब 3,119 रुपये उछलकर 1,91,854 रुपये पर ट्रेड कर रही है। दिनभर में कीमतें 1,92,529 रुपये के उच्च और 1,89,908 रुपये के निचले स्तर को छू चुकी हैं। चांदी ने आज 1,90,798 रुपये प्रति किलो का नया उच्च स्तर बनाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी बरकरार है। कॉमेक्स पर सोना 4,258.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला और 4,239.40 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस साल यह 4,398 डॉलर का उच्चतम स्तर बना चुका है। वहीं चांदी ने 63.25 डॉलर प्रति औंस का नया ऑल-टाइम हाई छू लिया और वर्तमान में 62.47 डॉलर पर कारोबार कर रही है। कीमती धातुओं में यह तेजी आगामी दिनों में भी निवेशकों का रुझान मजबूत रहने का संकेत देती है।