jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क... बस किराया 60% तक बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस देगी ज्ञापन, तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन  बारिश से गिरा पेड़, वाहन चालक घायल, तहसीलदार ने पहुंचाकर कराई मदद 15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में ये तेजी दुनिया भर से मिलेजुले संकेतों के बाद भी ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 426.86 अंक बढ़कर 84,818.13 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 140.55 अंक ऊपर आकर 25,898.55 पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे अधिक उछला आया। निफ्टी ऑटो 1.11 फीसदी और निफ्टी मेटल 1.06 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। आज लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी दर्ज की गयी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.30 अंक बढ़कर 59,578.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137.90 अंक ऊपर आकर 17,228.05 पर बंद हुआ ।

- Install Android App -

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, ट्रेंट, एचसीएल टेक और एचयूएल के शेयरा लाभ में रहे जबकि एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरे। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 12 अंक की मामूली गिरावट के साथ 84,379 और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 25,762 पर था।

इससे पहले आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 84,456 अंकों पर की। हालांकि खुलते ही इसमें हल्की कमजोरी और तेजी का दौर दिखा यह मात्र 16.36 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 84,407.63 पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 25,771 पर खुलने के बाद शुरुआती व्यापार में उतार-चढ़ाव दिखाया। सुबह निफ्टी 31.80 अंकों की बढ़त लेकर 25,789.80 पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लगातार तीसरी बार 0.25 फीसदी की ब्याज दर कटौती से भी बाजार पर प्रभाव पड़ा है। वहीं ए‎शिया के ज्यादातर बाजारों में तेजी देखी गई। चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.3 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.66 फीसदी, और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.67 फीसदी, बढ़ा। हालांकि, जापान का निक्केई इंडेक्स 0.39 फीसदी, गिर गया। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी देखी गई। डाउ जोन्स 1.05 फीसदी, , एसएंडपी 500 0.67 फीसदी, और नैस्डैक 0.3 फीसदी, चढ़कर बंद हुआ।