jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं... प्रेम सुधा वेयर हाउस को लेकर किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत !

प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन के सामने लेटने से मौत

हरदा। लोकमान्य तिलक-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20103 के चपेट में आने से रविवार दोपहर एक आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक भरतपुर, राजस्थान के निवासी लोकेश कुमार 30 वर्ष थे।

जानकारी के अनुसार लोकेश प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर इंदौर एक्सप्रेस आई। अचानक उनका पैर फिसल गया और वे पटरी पर गिर गए। इसी समय ट्रेन उनके ऊपर से निकल गई। हादसा इटारसी स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान हुआ। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद आज पीएम किया जाएगा।

बारिश के कारण फिसलने की आशंका

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार हादसे के समय बारिश हो रही थी। इसी वजह से प्लेटफॉर्म गीला था। बताया जा रहा है कि लोकेश का पैर अचानक फिसला और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। फिलहाल जांच के बाद ही हादसे का सही कारण स्पष्ट होगा। मृतक करीब 3 साल से आरपीएफ में पदस्थ थे।

केस -2 : मालगाड़ी के सामने लेटकर दी जान, पहचान नहीं हो सकी

हरदा। खंडवा रोड पर खंडवा-एकता रिवर ब्रिज के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने मालगाड़ी के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव करीब 30 साल के युवक का बताया जा रहा है।

जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव वाहन नहीं मिलने पर करीब 2 घंटे तक शव प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा। बाद में जीआरपी ने प्राइवेट वाहन से शव को अस्पताल पहुंचाया।