jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क... बस किराया 60% तक बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस देगी ज्ञापन, तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन  बारिश से गिरा पेड़, वाहन चालक घायल, तहसीलदार ने पहुंचाकर कराई मदद 15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक

सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान

हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम ड्रीम लैंड कॉलोनी स्थित गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मातृशक्ति के साथ समाजजनों ने आम, जामुन, बिल्व, नीम और बरगद सहित 35 पौधे लगाए। इस दौरान पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

- Install Android App -

संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि हर साल संगठन पौधारोपण अभियान चलाता है। समाजजन जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाते हैं। इस बार 21 पौधे डॉ. एलएन पराशर ने उपलब्ध कराए।

डॉ. पाराशर ने पीपल के साथ पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी अभियान से जुड़कर समाज एवं देश की उन्नति में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में चंद्रकांत शुक्ला, रोहित तिवारी, दीपक शुक्ला, सौरभ, शुभम , गोपाल शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।