jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा कलेक्टर कार्यालय ने सोलर पैनल से बचाए 30 हजार रूपये प्रशासन ने की आमजन से सौर ऊर्जा अपनाने की ... सार्वजनिक मंदिर में पूजा पर रोक वार्डवासियों ने एसडीएम विजय राय से की शिकायत,एसडीएम ने सीएमओ अमर सिं... प्रेम सुधा वेयर हाउस को लेकर किसान ने जनसुनवाई में की शिकायत !

हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे 

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश आवेदन का आज अंतिम दिन

हरदा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चरूआ में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 11 और 12 अगस्त को खुली रहेगी।

योग्यता: जो विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं और जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में छात्र माध्यम, जेंडर, वर्ग, क्षेत्र और दिव्यांगता में संशोधन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी।

मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग का आज अंतिम मौका

हरदा। समर्थन मूल्य पर रबी सीजन में मूंग की खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख आज है। उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिन किसानों ने अब तक स्लॉट बुक नहीं किया है, वे आज तक अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

उपार्जन का काम 20 अगस्त से शुरू होगा। जिन किसानों की अवधि पहले ही खत्म हो चुकी है, उनके स्लॉट की अवधि आगे नहीं बढ़ेगी। किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट की रसीद देख सकते हैं। समस्या के लिए खंडवा बायपास स्थित डीओईपी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

किसान 17 अगस्त तक करा सकते हैं फसलों का बीमा

हरदा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया जा रहा है। उप संचालक कृषि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिले में मूंग, सोयाबीन, मक्का और धान – सिंचित और असिंचित फसलें अधिसूचित हैं।

- Install Android App -

इनके लिए प्रीमियम ₹618 से ₹946 प्रति हेक्टेयर तय है। ऋणी और गैर-ऋणी किसान 17 अगस्त तक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या बैंक शाखा में ऋण पुस्तिका, पासबुक, आधार कार्ड और खसरा-खतौनी जैसे दस्तावेज जमा कर बीमा करवा सकते हैं। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क किया जा सकता है।

एकादशी पर फूलों से सजा खाटू श्याम धाम, निकाली निशान पदयात्रा

हरदा। एकादशी पर प्रताप सिटी कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम धाम में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाबा को भोग अर्पित कर आरती की गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने घरों से परिवार सहित निशान पदयात्रा निकाली और खाटू श्याम धाम पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित किए। भक्तों ने पवित्र ज्योत प्रज्वलित कर बाबा से सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। पूरे दिन मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।

प्राथमिक स्कूल बाफला में दो शिक्षक पदस्थ, फिर कुल छात्र 17

हरदा। खिरकिया तहसील के ग्राम बाफला के कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन छात्र संख्या लगातार घट रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों शिक्षक मुख्यालय पर निवास नहीं करते। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में स्कूल में 17 विद्यार्थी ही बचे हैं। कुछ साल पहले यह संख्या 21 थी।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से स्कूल में नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने और शिक्षकों को मुख्यालय पर रहने के निर्देशों का पालन करवाने की मांग की है।