केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार देर शाम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते भरलाय मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया।
हादसे के समय वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक इसकी चपेट में आ गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार नितिन झोड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को उपचार के लिए सिवनी मालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
पेड़ गिरने से भरलाय मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम के साथ ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। और रस्सियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया गया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारु किया गया।
तहसीलदार नितिन झोड़ ने बताया कि बारिश के कारण मार्गों पर कहीं भी पेड़ गिरने की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और जलभराव वाले स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तहसीलदार ने यह भी कहा कि बारिश में जरूरी काम हो तो ही घर से निकले नदी नाले में पानी अगर है तो उसे पर ना करें प्रशासन को सूचना दें।

