jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

भोपाल एम्स की लेडी डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश; ड्यूटी के बाद घर पर लगा लिया जहरीला इंजेक्शन

भोपाल। भोपाल एम्स के इमरजेंसी विभाग की डॉक्टर रश्मि वर्मा ने खुदकुशी की कोशिश की है। उन्होंने घर पर ही बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा लिया। पति ने देखा तो तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। पल्स रेट और हार्टबीट लगातार गिरती देख साथी डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल सीपीआर देकर रिवाइव किया। फिलहाल उनकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है। डॉ. रश्मि वर्मा ने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पति बोले- घर पर सब नॉर्मल था
साथी डॉक्टरों के मुताबिक, इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा ने गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी की। इसके बाद वे शाम को घर लौट गईं।

रश्मि के पति ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन शाक्य रात करीब साढ़े 10 बजे उनको बेहोशी की हालत में लेकर एम्स आए थे। डॉ. शाक्य ने बताया कि घर पर सब नॉर्मल था। सब अपना-अपना काम कर रहे थे। वे डॉ. रश्मि के पास पहुंचे तो वो बेहोश मिलीं।

- Install Android App -

72 घंटे बाद स्पष्ट हो पाएगी स्थिति
रश्मि का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा- वे जब तक एम्स पहुंची, करीब 25 मिनट हो चुके थे। इन 25 मिनट में उनके हार्ट ने काम करना लगभग बंद कर दिया था। वे रिकवर कर रही हैं, लेकिन नसों को कितना नुकसान पहुंचा है, यह स्थिति 72 घंटे बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल वो मेन आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। एम्स प्रबंधन का कहना है कि डॉ. रश्मि ने यह कदम क्यों उठाया, अभी यह क्लियर नहीं है। न कोई सुसाइड नोट मिला और न ही उनके किसी मैसेज की जानकारी अब तक सामने आई है।

नर्सिंग स्टाफ ने बताया- बुधवार को अचानक मैडम ने दो वायल लिए। पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके रिलेटिव को लगना है। इसके बाद उन्होंने खुद को कैनुला लगवाया। इसे लगाने से पहले उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें डायरिया हो रहा है इसलिए वे घर पर मेडिसिन ले लेंगी।

एम्स के नामी डॉक्टरों में शामिल
डॉ. रश्मि वर्मा ने एमबीबीएस की डिग्री प्रयागराज के एमएलएन मेडिकल कॉलेज से पूरी की है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से जनरल मेडिसिन में एमडी किया है। डायबिटीज में सर्टिफिकेट कोर्स भी किया है। एम्स भोपाल में 3 वर्ष सीनियर रेजिडेंसी के अलावा एलएन मेडिकल कॉलेज, पीएमएस भोपाल जैसे संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया है। उन्हें टीचिंग का 5 साल का एक्सपीरियंस है।

फिलहाल वे मेडिकल एजुकेशन और आईसीएमआर रिसर्च में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रोग्राम, नर्सिंग ट्रेनिंग सेशन (TEM) में फैकल्टी इंचार्ज जैसी प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। प्रोफेशनल इंटरेस्ट में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, पेलिएटिव केयर, इमरजेंसी मेडिसिन और इमरजेंसी केयर इंटरवेंशन शामिल हैं।