jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला

खण्डवा। हमेशा अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हरसूद विधायक एवं मंत्री विजय शाह द्वारा महिलाओं के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, जिसमें उन्होंने कहा कि जो महिलाएं मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं करेंगी उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा,यह महिलाओं का घोर अपमान है।

जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि
मंत्री विजय शाह द्वारा महिला-विरोधी बयान के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर मंगलवार को दोपहर 4.30 बजे गांधी भवन से रैली के माध्यम से निकलकर केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुचकर पुतला दहन किया गया।पुलिस प्रशासन द्वारा विजय शाह के पुतले जलने ना देने के लिए वाटर केनन का भी प्रयोग किया पर महिला कांग्रेस के सामने उनके सभी प्रयास विफल हुए और मंत्री का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

- Install Android App -

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि जिन लाड़ली बहनों को सम्मान और सुरक्षा देने की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की है, वही आज उसके मंत्री द्वारा अपमानित और भयभीत की जा रही हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।पहले देश की शान रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और अब प्रदेश की माताओं-बहनों को धमकाने की मानसिकता यह दर्शाती है कि भाजपा की सोच कितनी संकीर्ण और महिला-विरोधी हो चुकी है। मुख्यमंत्री की चुप्पी इस पूरे घटनाक्रम पर मौन समर्थन के समान है, जो सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

महिला कांग्रेस की रचना तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, क्या आपकी पार्टी में महिलाओं का अपमान अब राजनीतिक संरक्षण पाने का माध्यम बन गया है?जो मंत्री देश की सेना और प्रदेश की करोड़ों बहनों के सम्मान को ठेस पहुँचा रहे हैं, उन्हें मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।यदि भाजपा में थोड़ी भी जवाबदेही और नैतिक साहस शेष है, तो ऐसे मंत्री को तत्काल पद से हटाकर स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी,महिला कांग्रेस की रचना तिवारी,हेमलता पालीवाल,मुमताज बी,कामिनी मंडलोई,मीनू मंडलोई,रूपा कास्डे, नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,प्रेमांशु जैन,विशाल जैन,मनोज मंडलोई, हुकुम मेलुन्दे,असलम भाई, अय्यूब लाला,वामनराव जाधव,इमरान पिरयानी,शहजाद पवार,अब्दुल कादर,अयान,गणेश सकरगाये,आशीष कपिल,वीरेंद्र गौतम,नासिर खान,नरसिम्हा,संजय पाटीदार,सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन मौजूद थे।