jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

खातेगांव : ठेकेदार की दबंगई 108 एंबुलेंस को रोका, चालक के साथ की गाली गलौज

खातेगांव। खातेगांव में कन्नौद के वेहराबद गांव के पास से मानवता को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने है जहां घायल को लेने जा रही है एंबुलेंस को सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार ने रोक कर चालक और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की एंबुलेंस चालक ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चालक की शिकायत पर आईपीसी की धारा 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ठेकेदार की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

- Install Android App -

108 एंबुलेंस के चालक नितेश मंसोरे ने कन्नौद पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि में ग्राम खिरनीखेड रहता हूं तथा डायल 108 पर ड्राइवरी करता है। आज दिनांक 17.12.2025 को दिन करीबन 11.27 बजे मुझे डायल 108 वाहन पर एक्सीडेंट सबंधित इवेंट प्रास हुआ था जिसे लेने के लिये में अपने वाहन से ग्राम बहिरावद जा रहा था ग्राम कन्नौद में इंदौर हरदा रोड पर रोड का काम चलने से जाम होने से मैने अपने डायल 108 वाहन को निर्माणाधीन रोड पर से निकालते हुए कन्नौट में बालाजी हास्पिटल के सामने पहुंचा तो कन्नौद के जगदीश बिदन आये तथा मेरे वाहन को रोक दिया तया मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। इतने में रोड पर काम करने बाला अन्य व्यक्ति आया तथा मेरे साग सुमाझटकी करने लगा। साथी पायलेट श्रवण परमार को साथ लेकर थाने पर आया है रिपोर्ट करता है कार्यवाही की जाये।