jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

खजुराहो होटल कांड, 5 लोगों ने तोड़ा दम, सब्जी में था कीटनाशक

छतरपुर। बीते दिनों खजुराहो के गौतम होटल व रिसॉर्ट के 9 कर्मचारियों की आलू गोभी की सब्जी खाने से हालत बिगड़ गई थी, इनमें से 4 लोगों की मौत हो गई थी। सभी को गंभीर अवस्था में छतरपुर से ग्वालियर रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को एक और कर्मचारी ने दम तोड़ दिया है। वहीं फॉरेंसिक जांच में मृतकों के शरीर से फॉस्फेट कंपाउंड पाया गया है, जिससे खाने या आलू गोभी की सब्जी में खतरनाक कीटनाशक होने की संभावना जताई जा रही है।

- Install Android App -

पहले 3, फिर चार और अब 5 मौतें
छतरपुर के एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया, ” खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट में फूड पॉइजनिंग के मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इलाज के दौरान दयाराम रैकवार की ग्वालियर मेडिकल कॉलेज मे मौत हो गई है. इससे पहले इस घटना में चार कर्मचारियों की जान जा चुकी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा है। SIT की टीम भी जांच में जुटी है और फॉरेंसिक जांच मे कीटनाशक पाए जाने की पुष्टि हुई है।”

8 दिसंबर को इस घटना के बाद इलाज के दौरान पहले 3 लोगों की मौत हुई थी, इसके बाद 14 दिसंबर को चौथी और 23 दिसंबर को पांचवे कर्मचारी की मौत हो गई है। कुल 9 कर्मचारियों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सभी को ग्वालियर रेफर किया गया था।