jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जबलपुर : कांग्रेस की पूर्व पार्षद ने नर्स से की हाथापाई, अस्पताल में बवाल

जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा स्थित सिविल अस्‍पताल से कांग्रेस नेत्री पूर्व पार्षद सबा खान का नर्सिंग स्‍टाफ के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार इस विवाद के पीछे का कारण डॉक्‍टर की पर्ची (प्रिस्क्रिप्‍शन) के बिना इंजेक्‍शन लगवाने को लेकर बताया जा रहा है।

नर्स ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, घटना गुरुवार की बताई जा रही है। अस्‍पताल प्रभारी और स्‍टाफ नर्स श्वेता नेगी ने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में नर्स श्वेता नेगी ने बताया कि वह सिविल अस्‍पताल के इमरजेंसी विभाग में पदस्‍थ हैं। घटना के बारे में नर्स ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक महिला, जिसने अपना नाम सबा बनो बताया और वहा ग्‍लूटाथायन नाम का इंजेक्‍शन लेकर उनके पास आई और उसे लगाने के लिए उन पर दबाव डालने लगी।

- Install Android App -

नर्स श्वेता ने जब महिला से उस इंजेक्‍शन की पर्ची (प्रस्क्रिप्‍शन) मांगा, तो महिला ने हाथ उठाते हुए नर्स का गला दबोच लिया और मारने का प्रयास करते हुए धक्‍का मार दिया। नर्स ने बताया कि डॉक्‍टर और अस्‍पताल प्रभारी डॉ. सुनील लटियार के निर्देश पर ही नर्स ने महिला से इंजेक्‍शन का प्रिस्क्रिप्‍शन मांगा था।

पूर्व पार्षद ने नर्स को दी गालियां

पुलिस शिकायत में यह भी बताया गया है कि महिला ने नर्स के साथ अभद्रता करते हुए गालियां दीं और अस्‍पताल के बाहर निकलने की धमकी भी दी। इस पूरे घटनाक्रम में नर्स श्वेता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित हुई हैं. नर्स ने थाना प्रभारी को इस मामले में महिल सबा खान के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की है। इस पूरे मामले में जानकारी निकल कर सामने आई है कि अस्‍पताल में अभद्रता करने वाली महिला कांग्रेस की पूर्व पार्षद हैं और उनके पति अरशद खान वर्तमान में पार्षद पद पर बने हुए है।