jhankar
ब्रेकिंग
किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का दाना-दाना खरीदे सरकार :- हरदा विधायक डॉ. दोगने शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद!

ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों के बेहाल, शहडोल जिले में न्यूनतम तापमान 1.7 डिसे तक पहुंचा

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिले भीषण सर्दी की चपेट में हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में पहली बार कडाके की सर्दी महसूस की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में इस सर्दी का अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंड अभी थमने वाली नहीं है। बुधवार को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच होगा। घने कोहरे का असर यातायात पर भी साफ नजर आ रहा है। दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने वाली मालवा एक्सप्रेस, शताब्दी, सचखंड और कर्नाटक एक्सप्रेस समेत 10 से अधिक ट्रेनें रोजाना लेट चल रही हैं। बुधवार सुबह भी कई ट्रेनों ने अपने तय समय से काफी देरी से स्टेशनों पर पहुंचकर यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह के समय घना कोहरा, दिनभर सर्द हवाएं, कोल्ड डे और शीतलहर इन सभी वजहों से प्रदेश के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

- Install Android App -

मंडला और रीवा में तापमान 5 डिग्री, सतना में 5.2, दतिया में 5.7 और मलाजखंड में 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा, जबकि इंदौर और ग्वालियर में 6.6 डिग्री, उज्जैन में 9.2 और जबलपुर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के करीब 30 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। घने कोहरे ने कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम कर दी। दतिया और खजुराहो में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई। सतना, नौगांव, रीवा, सीधी, मंडला और खरगोन में भी सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सीधा असर मध्यप्रदेश में दिख रहा है। मंगलवार को प्रदेश के ऊपर जेट स्ट्रीम की रफ्तार 259 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी जेट स्ट्रीम के सक्रिय रहने की संभावना है, जिसका असर सर्दी के रूप में देखने को मिलेगा।