➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार
सिवनी मालवा। नव वर्ष पर शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों में भक्तों का उमड़ेगा जनसैलाब प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेवरा और भिलट देव मंदिर और नर्मदा नदी पर नव वर्ष पर भक्तों का धार्मिक आस्था का जुड़ाव बढ़ रहा है.
कुछ युवाओं का कहना है कि वे ऐसे काम करेंगे जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए शहर के कई युवा नए साल से पहले अपने आप से वादा करते हैं कि वे गलत आदतों को छोड़कर सही रास्ते पर चलेंगे नए साल पर इस बार युवा ज्यादातर तीर्थ स्थलों की ओर रूख कर रहे हैं
धार्मिक स्थानों पर जाकर नए साल की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं. पहले की तुलना में अब युवाओं में धार्मिक आस्था का जुड़ाव बढ़ गया है कुछ युवाओं से बातचीत में पता चला कि वे समाज में सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं।
क्या कहा युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने,,
युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और अनुशासन में रहकर उसे हासिल करना चाहिए उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपना समय पार्टियों और मोबाइल पर बर्बाद न करें सोशल मीडिया का सही उपयोग करें और अधिक पार्टी करने से बचें।
समाजसेवी पत्रकार विनीत राठी
सिवनी मालवा।
नए साल पर युवाओं को कुछ संकल्प लेना चाहिए जैसे कि शराब और सिगरेट छोड़ना, मोबाइल का उपयोग कम करना, रोजाना व्यायाम करना, पेड़ लगाना, समय पर काम करना और धीरे ड्राइविंग करना इन संकल्पों से उनका और समाज का फायदा होगा।
प्रमोद खंडेलवाल समाजसेवी व्यापारी
सिवनी मालवा
नव वर्ष के पहले दिन को सकारात्मक तरीके से मनाना चाहिए. पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाना चाहिए. सामाजिक सुरक्षा के लिए कार्य करना चाहिए और गरीब बच्चों की मदद करनी चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए।
दिलीप अग्रवाल
समाजसेवी व्यापारी
बानापुरा
भगवान के दर्शन करना अच्छा है नए साल की शुरुआत अपनी आस्था के अनुसार ज्यादा फलदायी होता है किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा से की जाती है, ताकि पूरे वर्ष कार्य सफल सफल रूप से संपन्न हों बाधाओं को दूर करने और शांति के लिए महाकाल या विश्वनाथ के दर्शन करना उत्तम है
समृद्धि और खुशहाली के लिए द्वारकाधीश या तिरुपति बालाजी हनुमान जी के दर्शन फलदायी माने जाते हैं. वहीं, शक्ति और वैभव के लिए वैष्णोदेवी जी या महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करना शुभ है.।
दीपक दीक्षित युवा नेता,
पार्षद प्रतिनिधि सिवनी मालवा।

