jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

मंदसौर में नए साल से पहले गोलीकांड, गोली लगने से 3 लोगों की मौत

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नए साल से पहले ही गोलीकांड से दहशत का माहौल है। गोल चौराहा क्षेत्र में बुधवार रात गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सर्राफा व्यापारी और उसकी पत्नी की घर के नीचे बने ऑफिस में गोली लगने से मौत हो गई। इसके अलावा एक और युवक की मौत हुई है।

घटना के कारणों का नहीं चल सका पता

पूरा मामला मंदसौर शहर के गोल चौराहा क्षेत्र का है। 31 दिसंबर जहां एक ओर पूरा शहर नये साल के जश्न में डूबा था, वहीं दूसरी ओर गोलीकांड में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। व्यस्ततम इलाके में गोलीकांड की इस घटना से पूरा शहर दहल उठा है।

- Install Android App -

गोली चलने की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोग

गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही खुद एसपी विनोद कुमार मीणा समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक बंदूक और एक चाकू मिला है। वहीं पुलिस ने कुछ CCTV भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते गोलीकांड हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है।