jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

इंदौर दूषित पानी कांड में सवाल पूछने पर भड़के मंत्री विजयवर्गीय, अब मांगी माफी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी सप्लाई होने की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की वजह से लोगों की मौत और बीमार होने की घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मीडिया के सवाल पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माफी मांगी है।

- Install Android App -

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। लेकिन जब तक मेरे लोग पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ नहीं हो जाते, मैं शांत नहीं बैठूंगा।’

मैं और मेरी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए, इस गहरे दु:ख की अवस्था में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे शब्द गलत निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूँ।