jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने दिए कड़े निर्देश, पेयजल गुणवत्ता और गंदे पानी की शिकायतों पर सख्ती

हरदा : जिले में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और गंदे पानी से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि नगर पालिका क्षेत्रों में जिन-जिन ट्यूबवेल और बोरिंग के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, उन सभी जलस्रोतों से तत्काल जल-नमूने संग्रहित किए जाएं।

इन नमूनों को अनिवार्य रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग अथवा एफएसएसएआई/अन्य मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में परीक्षण हेतु भिजवाया जाए, ताकि पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

- Install Android App -

इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (CMO) को बुलाकर नगर पालिका क्षेत्रों में गंदे पानी से जुड़ी सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी शिकायतों की संयुक्त समीक्षा करें।

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्वयं शिकायतकर्ताओं से संवाद कर यह सुनिश्चित करना होगा कि गंदे पानी से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित न रहे और सभी प्रकरणों का संतोषजनक निराकरण किया जा चुका हो।

कलेक्टर श्री जैन ने स्पष्ट किया कि आमजन को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।