jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को अमानवीय बताने वाले देवास SDM सस्पेंड

देवास। इंदौर में दूषित पानी से हुईं 16 मौतों और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को अमानवीय बताने वाले अफसर पर कार्रवाई की गई है। देवास एसडीएम आनंद मालवीय को बयान सामने आने के 24 घंटे के भीतर सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारी पर गंभीर कदाचरण और अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही उनके ऑफिस में तैनात सहायक ग्रेड-3 क्लर्क को भी निलंबित कर दिया गया है।

- Install Android App -

कांग्रेस के ज्ञापन के शब्दों को आदेश में लिखा
दरअसल, 3 जनवरी को देवास एसडीएम आनंद मालवीय ने कांग्रेस के प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ा आदेश जारी किया था। इस आदेश के मामले में कार्रवाई की गई है। इसमें इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में मल-मूत्र वाला पानी पीने से 14 लोगों की मौत और 2800 लोगों के बीमार होने का जिक्र किया गया था। इसके साथ ही आदेश में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को अमानवीय और निर्लज्जता की निशानी बताया गया था। आदेश में कांग्रेस के ज्ञापन की भाषा को ज्यों का त्यों लिख दिया गया था, जिसके बाद ये वायरल हुआ था। अब उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने उन पर एक्शन लिया है।

कैबिनेट मंत्री ने क्या बयान दिया था?
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर दूषित पानी वाले मामले में दिया बयान चर्चा का विषय बना था। एक रिपोर्टर ने जब उनसे इस घटना के बारे में सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा था कि फोकट का सवाल मत पूछो. जब रिपोर्टर ने कहा कि मैं घटनास्थल पर होकर आया हूं तो मंत्री ने कहा कि क्या घंटा होकर आए हो? हालांकि इस बयान के बाद में कैबिनेट मंत्री ने सफाई दी थी। अब कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में प्रदर्शन करने वाली है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर कार्यकर्ता शामिल होंगे।