jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एमपी में शुरू होगा तेज ठंड का दौर! ग्वालियर-चंबल रीजन में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल। पर्वतीय इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाएं राज्य को ठंडा बनाए हुए है। इस सीजन की बात करें तो सर्दी ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले कुछ दिनों से सर्दी का असर कम देखने को मिल रहा है, लेकिन एक बार फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। फिलहाल मध्य प्रदेश की जनता को कंपकंपाती ठंड से राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।

कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
एमपी का सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 5.8 डिग्री, शिवपुरी में 6 डिग्री, छतरपुर जिले के खजुराहो में 6.4 डिग्री और मंडला और नौगांव में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री मापा गया।

- Install Android App -

राज्य के पांच बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 7 डिग्री, ग्वालियर में 7.6 डिग्री, भोपाल में 8 डिग्री, जबलपुर में 9 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

चंबल-ग्वालियर रीजन में शीतलहर का अलर्ट
राजगढ़, सतना, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन और रतलाम में कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने चंबल-ग्वालियर रीजन में शीतलहर की चेतावनी दी है। राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।