jhankar
ब्रेकिंग
आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में...

भोपाल : सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भोपाल। भोपाल से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी कमला शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इस वारदात को जेल के ही एक पुरुष प्रहरी शरीफ खान और उसके बेटों ने अंजाम दिया।

मामले की जड़ गबन की शिकायत से जुड़ी बताई जा रही है। महिला प्रहरी कमला शर्मा का आरोप है कि उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए करीब ढाई लाख रुपये निकाले गए। उन्होंने बताया कि उनका पोता अमन शर्मा अपने पिता के मोबाइल से यूपीआई का इस्तेमाल करता था। इसी दौरान शरीफ खान का बेटा, जो अमन का दोस्त है, उसे बहला-फुसलाकर यूपीआई के माध्यम से पैसे निकालता रहा। जब इस आर्थिक गड़बड़ी की जानकारी कमला शर्मा को हुई, तो उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।

- Install Android App -

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर शरीफ खान और उसके बेटों ने कमला शर्मा पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें घसीटकर सड़क पर भी लिटा दिया, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई।

घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांधी नगर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद गांधी नगर पुलिस ने आरोपी प्रहरी शरीफ खान और उसके बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।