jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

इंदौर : शादी से मना करने पर इंजीनियर ने युवती की बदनामी की, आरोपी अरेस्ट

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने सिविल इंजीनियर व डाटा एनालिस्ट का काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। वह सनकी आशिक की तरह गंदी हरकतें कर रहा था। उसने क्राइम के कई सीरियल देखकर युवती को बदनाम करने की साजिश रची। उसने युवती के एडिट न्यूड फोटोग्राफ इंदौर के विभिन्न सुलभ शौचालय में चस्पा किए। युवती व परिजनों की शिकायत पर उसे दबोचा गया।

शादी नहीं होने से बौखलाया इंजीनियर

इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार आरोपी आयुष अग्निहोत्री सिविल इंजीनियर है। वह डाटा एनालिस्ट के रूप में काम करता है। बीते दिनों परिवार वालों ने उसकी शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से तय की। कुंडली का मिलान नहीं होने के कारण युवती से रिश्ता तय नहीं हो पाया।

आरोपी आयुष अग्निहोत्री को आशंका थी कि युवती के परिजनों ने उसकी शादी नहीं होने दी। इसके बाद वह युवती और उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश रचने लगा।

- Install Android App -

क्राइम के सीरियल देखकर रची साजिश

आरोपी ने क्राइम के कई एपिसोड देखे। इस दौरान उसने एक एपिसोड देखा, जिसमें युवती को बदनाम करने के लिए साजिश रची जाती है। आरोपी आयुष अग्निहोत्री ने युवती और उसके परिवार की कुछ महिलाओं के फोटो सोशल मीडिया से निकाले। इन फोटो को एडिट कर इंदौर के विभिन्न सुलभ शौचालयों और अन्य जगहों पर चस्पा कर दिए। इस दौरान कई आपत्तिजनक बातों का जिक्र भी युवती और उसकी परिवार की महिलाओं के बारे में किया।

आपत्तिजनक फोटो डाक से युवती के घर भेजे

जब युवती और उसके परिवार को एक के बाद एक कई फोन आने लगे तो वे परेशान हो गए। इसकी शिकायत बाणगंगा पुलिस थाने में की। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल कर 25 दिन में आरोपी आयुष अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब युवती से उसकी शादी नहीं हुई तो वह उसे बदनाम करने के लिए ये कृत्य करने लगा।