jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 503.76 अंक (0.60 प्रतिशत) टूटकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 25,642.80 अंक पर आ गया। तीन दिन की तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही है। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

- Install Android App -

धातु, ऑटो, आईटी, निजी बैंकों, रियलटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सार्वजनिक बैंकों और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। भारती एयरटेल, बीईएल, आईटीसी और इंफोसिस में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर भी हरे निशान में रहा।