jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

भोपाल में ‘घूसघोर पंडत’ फिल्म का ब्राह्मण समाज ने किया विरोध, डायलॉग और टाइटल पर जताई आपत्ति

भोपाल। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घूसघोर पंडत फिल्म के टीचर के रिलीज होने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है। ब्राह्मण समाज ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। फिल्म में आपत्तिजनक संवाद और फिल्म के टाइटल को बदलने की मांग की है। ब्राह्मण समाज ने कलाकारों पर एफआईआर दर्ज करने थाने पहुंचे।

ब्राह्मण समाज ने सड़कों पर उतरकर जताया विरोध

- Install Android App -

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज गुरुवार को सड़कों पर उतरा। हाथों में पोस्टर लेकर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि ट्रेलर में अपमानजनक संवाद है। घूसखोर और रिश्वतखोर और लंगोट का ढीला जैसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया है। संवाद और फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति है। संवाद बदले जाए नहीं तो फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।

बदलाव ना होने पर सड़कों पर उतरेंगे लोग

ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को घूसखोर के रूप में दिखाया गया है, जो पूरी तरह आपत्तिजनक और निंदनीय है। संगठन ने फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।