jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

उज्जैन : महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला को घसीटकर बाहर किया, गार्ड पर आरोप

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा कर्मियों द्वारा दर्शन के लिए आने वालों के साथ बदसलूकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बाबा महाकाल के दर्शन करने मुंबई से आई महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है।

महिला का आरोप, गार्ड ने कंधे पर हाथ रखा

सीसीटीवी फुटेज में मुंबई की महिला दर्शनार्थियों को एक महिला सुरक्षा कर्मी मंदिर के बाहर हाथ पकड़ निकालते नज़र आ रही है। महिला दर्शनार्थी के साथ आई महिलाओं को भी बाहर किया जा रहा है। महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला दर्शनार्थी का कहना है “महाकाल मंदिर के अंदर चांदी पालकी गेट के सामने टनल में दर्शन लाइन में लगने के दौरान पुरुष गॉर्ड कंधे पर हाथ रख रहे थे, इस वजह से चिल्लाना पड़ा।”

- Install Android App -

दर्शन व्यवस्था से दुखी हुई महिला

पीड़ित महिला का आरोप है “छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला गार्ड ने उनके साथ मारपीट की। महिला गार्ड का सपोर्ट 4 पुरुष गार्ड कर रहे थे। हम लोग दर्शन भी नहीं कर पाए। मेरे साथ मंदिर में गलत सुलूक हुआ। इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत की है। महिला ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा “गार्डों को सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात किया गया लेकिन ये लोग खुलेआम दादागिरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

सुरक्षा कर्मियों ने भी मारपीट के आरोप लगाए

वहीं, सुरक्षा कर्मियों का कहना है महिला अभद्रता कर रही थी। उसने हंगामा किया और मारपीट की। मंदिर समिति ने महिला दर्शनार्थी के विरुद्ध CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर महाकाल थाने पर शिकायत आवेदन दिया है। थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने कहा “दोनों पक्षो की और से शिकायती आवेदन मिले हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे। फिलहाल CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर व दोनों पक्षो के बयान पर आगे की कार्रवाई जारी है।”