jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एमपी में अगले 4 दिन तेज सर्दी का दौर, 8 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

भोपाल। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्य प्रदेश में तेज सर्दी का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। शुक्रवार को दतिया, उज्जैन, सतना और छतरपुर जिले के खजुराहो में कोहरा देखने को मिला।

पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 1.7 से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।

- Install Android App -

कटनी सबसे ठंडा शहर रहा
एमपी का सबसे ठंडा शहर कटनी जिले का करौंदी रहा। जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया शहडोल जिले के कल्याणपुर और छतरपुर जिले के खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़ और उमरिया में 8 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 10.9 डिग्री, जबलपुर में 11.6 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन एमपी का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।